अगर भारत और चीन ने दबाव नहीं बनाया होता, तो यूक्रेन पर परमाणु हमला हो गया होता, अमेरिकी विदेश मंत्री ने दी सफाई

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि अगर चीन…


अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि अगर चीन और भारत ने दबाव नहीं बनाया होता तो पुतिन यूक्रेन पर परमाणु हमला कर चुके होते। बता दें, रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक साल से युद्ध चल रहा है। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन की यात्रा पर भी गए थे। वहीं, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन एक मार्च को जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की सम्मेलन में भाग लने के लिए भारत की यात्रा पर आएंगे।

फिलहाल अमेरिकी विदेश मंत्री का एक बयान सामने आया है, जिसमें एंटनी ब्लिंकेन ने रूस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब तक यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर चुके होते। उनके मुताबिक भारत और चीन शायद पुतिन को ऐसा करने से रोकते रहे और इसका असर भी देखने को मिला है। ब्लिंकेन ने कहा कि इस युद्ध पर पुतिन की प्रतिक्रिया अधिक तर्कहीन हो सकती थी। मॉस्को से बार-बार बातचीत हुई कि वे परमाणु हमले का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चिंता का विषय था।

भारत और रूस के बीच संबंध बेहतर रहे

अमेरिकी विदेश मंत्री ने आगे कहा, “हम उन सभी देशों से अपील करते हैं जिनका इन दिनों रूस पर कुछ प्रभाव है, जिसमें हम विशेषकर बात करें तो चीन और भारत देश की। भारत और चीन ने पुतिन के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर अपनी बात बार-बार रखी और शांति का संदेश भी दिया। पुतिन को परमाणु हमला शुरू करने से रोकने में इन दोनों देशों का काफी असर देखा गया।” भारत और रूस के बीच दशकों से घनिष्ठ संबंध रहे हैं और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी इस बात को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि अब भारत और अमेरिका के बीच भी चीजें अनुकूल रूप से आगे बढ़ रही हैं।

Related post

नीरज चोपड़ा ने भारत को फिर से किया गौरवान्वित, विश्व रैंकिंग में नंबर 1 बने

नीरज चोपड़ा ने भारत को फिर से किया गौरवान्वित,…

विश्व एथलेटिक्स द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा पुरुषों की भाला फेंक में विश्व के नंबर एक…
भारत 2024 में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, पीएम मोदी ने घोषणा की

भारत 2024 में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा,…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (20 मई) को जापान के हिरोशिमा में क्वाड देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठक की। इस…
चीन के प्रति भारत ने रखा बड़ा दिल, डूबे जहाज की तलाश के लिए नेवी ने भेजा विमान

चीन के प्रति भारत ने रखा बड़ा दिल, डूबे…

चीन ने हिंद महासागर में डूबे चीनी जहाज और उसमें सवार 39 लोगों का पता लगाने में भारत की मदद मांगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *