तबीयत बिगड़ने पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली से दोहा जाने वाली एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर सामने आई। जिसमें फ्लाइट ने नई दिल्ली से दोहा के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन रास्ते में फ्लाइट में सवार एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। जैसे ही इस यात्री की तबीयत खराब हुई, फ्लाइट को कराची, पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया, जहां हवाई यातायात नियंत्रण को सूचित किया गया और आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। कराची एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने फ्लाइट को लैंड करने की मंजूरी दे दी और दिल्ली से दोहा जाने वाली फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
कराची लैंड करने से पहले यात्री की मौत
जानकारी के मुताबिक बीमार यात्री की बात करें तो उसका नाम अब्दुल्ला था और उसकी उम्र 60 साल थी। वह नाइजीरिया का नागरिक था। उनकी तबियत बिगड़ते ने के कारण उड़ान ने एक आपातकालीन लैंडिंग की लेकिन रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कराची में उतरने से पहले यात्री की मौत हो गई थी।