दूर रहने वाले कपल्स भी कर सकते हैं एक-दूसरे को किस, चीन लाया है पावरफुल डिवाइस, सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा

पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत के एक विश्वविद्यालय ने इस चुंबन उपकरण का आविष्कार किया है। जिससे दूर के प्रेमियों…

पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत के एक विश्वविद्यालय ने इस चुंबन उपकरण का आविष्कार किया है। जिससे दूर के प्रेमियों को रियल किसिंग का अनुभव करने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हैं कैसी है ये किसिंग डिवाइस।

चीन हमेशा अपनी तकनीक के लिए दुनिया में छाया रहता है। लेकिन फिलहाल जिस डिवाइस की चर्चा हो रही है वो है किसिंग डिवाइस और इसी डिवाइस की वजह से चीन एक बार फिर टेक्नोलॉजी के लिए चर्चा में आ गया है। क्योंकि तकनीक के मामले में चीन का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। जब हम कोई भी डिवाइस खरीदते हैं तो ज्यादातर डिवाइस पर ‘मेड इन चाइना’ लिखा होता है। चीन बड़ी ताकत के साथ टेकनोलोजी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। अब चीन ने एक और चमत्कार किया है। चीन ने एक किसिंग डिवाइस बनाई है, जिससे आपको ऐसा लगेगा कि आप रियल लाइफ में किस कर रहे हैं। यह डिवाइस चाइनीज सोशल मीडिया पर काफी वायरल है जो एक-दूसरे से दूर रहने वाले प्रेमियों को असली किस का अहसास कराएगा और उन्हें अजनबियों को किस करने जैसा अहसास कराएगा।

साउथ चाइना की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस डिवाइस के लिप्स सिलिकॉन से बने हैं। इसमें एक सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। किस करते समय यह डिवाइस होठों पर वास्तविक दबाव, गति और गर्मी का अनुभव कराएगा। चीनी समाचार आउटलेट सिचुआन गुंचा ने 20 फरवरी को बताया कि इसका उपयोग एक मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Taobao पर इस डिवाइस की कीमत लगभग 260 युआन (करीब 3000 रुपये) है और यह डिवाइस एक जोड़ी में 550 युआन (करीब 6000 रुपये) में बिक रहा है। हर महीने 100 से ज्यादा डिवाइस खरीदे जा रहे हैं।

Related post

चीन के प्रति भारत ने रखा बड़ा दिल, डूबे जहाज की तलाश के लिए नेवी ने भेजा विमान

चीन के प्रति भारत ने रखा बड़ा दिल, डूबे…

चीन ने हिंद महासागर में डूबे चीनी जहाज और उसमें सवार 39 लोगों का पता लगाने में भारत की मदद मांगी…
चीन के साथ LAC सहित कई मुद्दों पर होगी बातचीत, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक आज से

चीन के साथ LAC सहित कई मुद्दों पर होगी…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चीनी विदेश मंत्री ली शांगफू के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। आज होने वाली शंघाई सहयोग संगठन…
चीन द्वारा अरुणाचल में 11 जगहों का नाम बदलने पर भड़का अमेरिका, कहा- ‘हम भारत के साथ’

चीन द्वारा अरुणाचल में 11 जगहों का नाम बदलने…

चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश स्थित 11 स्थानों का नाम बदल दिया है। अमेरिका ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *