भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ‘नाटू नाटू’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने जीता ऑस्कर

आखिरकार वह दिन आ ही गया जिसका सभी को इंतजार था। 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में भारतीय…

आखिरकार वह दिन आ ही गया जिसका सभी को इंतजार था। 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में भारतीय फिल्मों का जलवा रहा। पहले लघु वृत्तचित्र फिल्म की कैटेगरी में ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को ऑस्कर मिला और उसके बाद ‘आरआरआर’ के गीत नाटु-नाटु ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में ऑस्कर जीता। भारतीय लघु वृत्तचित्र फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ से भारतीय प्रोडक्शन को पहला ऑस्कर मिला है।

Naatu Naatu

निर्माता गुनीत मोंगा की लघु फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु फिल्म श्रेणी में पुरस्कार जीता है। प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ के ऑस्कर जीतने पर खुशी जाहिर की है। इस श्रेणी में यह भारत का पहला ऑस्कर है। गुनीत ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए महिलाओं को सपने देखने का संदेश दिया है।

भारत को इस बार तीन नॉमिनेशन मिला

इस बार भारत को 3 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। ‘आरआरआर’ का ‘नाटू-नाटू’ गाना बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट हुआ है। ऑल दैट ब्रीथ्स को डॉक्यूमेंट्री फीचर के लिए नामांकित किया गया था, लेकिन ऑस्कर से चूक गए। जबकि द एलिफेंट व्हिस्परर्स को शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री के लिए शामिल किया गया था जिसने ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है। दीपिका पादुकोण इस बार भी भारत की ओर से प्रेजेंटर रहीं।

Related post

ऑस्कर कब शुरू हुआ? किसने शुरू किया? यह दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म पुरस्कार क्यों है…जानें रोचक बातें

ऑस्कर कब शुरू हुआ? किसने शुरू किया? यह दुनिया…

भारत से ऑस्कर के लिए 3 नॉमिनेशन आए थे। इसमें बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए फिल्म ‘आरआरआर’ का गाना ‘नाटू-नाटू’ और…
सुसाइड करना चाहते थे नाटू-नाटू के कोरियोग्राफर, यूक्रेन के राष्ट्रपति भवन में हुई शूटिंग, जानें रोचक बातें

सुसाइड करना चाहते थे नाटू-नाटू के कोरियोग्राफर, यूक्रेन के…

फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर मिला है। आखिरी बार सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *