नेपाल चुनाव के नियम
नेपाल में नियमों के अनुसार यदि देश के राष्ट्रपति पुरुष हैं तो उपराष्ट्रपति महिला होंगी। वहीं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का जातीय समुदाय भी अलग-अलग होना चाहिए। नेपाल के राष्ट्र पति रामचन्द्र पौडेल हैं और वे आर्य समुदाय से आते हैं। इस तरह, उपराष्ट्रपति आर्य समुदाय से नहीं होना चाहिए। वह दलित, स्थानीय निवासी, मधेसी, थारू या मुसलमान हो सकता है।
नेपाल निर्वाचन मंडल
नेपाल में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पांच साल के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं। नेपाल में निर्वाचन मंडल राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव करता हैं। संघीय संसद के दो सदन और सात प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्य उपराष्ट्रपति के लिए मत देते हैं। नेपाल के इलेक्टोरल कॉलेज में 884 सदस्य हैं, जिसमें 275 सदस्य लोकसभा और 59 सदस्य राज्यसभा और 550 सदस्य सात प्रांतीय विधानसभाओं के हैं। संसद और विधानसभाओं के सदस्यों के मतों का मूल्य अलग-अलग होता है।