दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज से लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए सक्रिय हो जाएंगी। वह अब दिल्ली और अन्य राज्यों में लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के अभियान का नेतृत्व करेंगी। वह इसकी शुरुआत पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में एक मेगा रोड शो करेंगी।