दिन के बाद अब सुबह भी होने लगी गर्म, बढ़ने लगा है तापमान

लगातार बढ़ रहे गर्माहट के एहसास के बीच दिन के बाद अब सुबह का तापमान भी बढ़ने लगा है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक बादल छाए रहने, धूप भी खिलने और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। शनिवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज हुआ।