एअर इंडिया की मुंबई-सैन फ्रांसिस्को उड़ान 25 घंटे देरी से रवाना, अंदर ही 5 घंटे बैठे रहे यात्री

मुंबई से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान अत्यधिक देरी के बाद शनिवार शाम को रवाना हुई। यह उड़ान शुक्रवार को शाम चार बजे होने वाली थी लेकिन कई कारणों से इसमें 25 घंटे से अधिक की देरी हुई। एक अधिकारी के अनुसार विमान को पहले शनिवार सुबह उड़ान भरना था लेकिन आखिरकार यह शाम साढ़े पांच बजे के आसपास सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हो सकी।