मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 मई को एक भयंकर चक्रवाती तूफान के कहर बरपाने की आशंका है और 12 मई की सुबह तक एक बहुत ही गंभीर चक्रवात बन जाएगा। इसके बाद इसके उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और 14 मई की दोपहर तक दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तट से टकराने की संभावना है।
चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ के प्रभाव से आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है। अंडमान सागर और बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी में समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहेगी। लहरों की ऊंचाई बहुत अधिक होगी। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और कभी-कभार 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
देश के अन्य हिस्से भी होंगे प्रभावित
इसके अलावा कर्नाटक, केरल, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। असम, तमिलनाडु के सिक्किम भागों और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में दिन का तापमान और बढ़ सकता है।