चीन द्वारा अरुणाचल में 11 जगहों का नाम बदलने पर भड़का अमेरिका, कहा- ‘हम भारत के साथ’

चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश स्थित 11 स्थानों का नाम बदल दिया है। अमेरिका ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया…

चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश स्थित 11 स्थानों का नाम बदल दिया है। अमेरिका ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि वह अरुणाचल प्रदेश के भारतीय क्षेत्र पर दावा करने के चीन के प्रयासों का विरोध करता है। यह चीन के लिए भारतीय क्षेत्र पर अपना दावा ठोकने का एक तरीका है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने क्या कहा?

अमेरिकी व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरीन जीन-पियरे ने कहा कि ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनके लिए अमेरिका हमेशा से खड़ा रहा है। हम अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों का नाम बदलकर क्षेत्रीय दावे को आगे बढ़ाने के किसी भी एकतरफा प्रयास का कड़ा विरोध करते हैं।

China changes 11 city names in Arunachal Pradesh
क्या है पूरा मामला?

चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा अरुणाचल प्रदेश में 11 स्थानों के नाम बदलने के बाद अमेरिका का यह बयान आया है। उन्होंने इन स्थानों के नाम चीनी अक्षरों, तिब्बती पिनयिन भाषाओं में बदल दिए। चीनी मंत्रालय ने 2 अप्रैल को 11 जगहों के नामों की घोषणा की थी। इनमें दो आवासीय क्षेत्र, पांच पर्वत चोटियां, दो नदियां और दो अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

भारत ने भी विरोध किया था

भारत ने भी चीन की इस हरकत का कड़ा विरोध किया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने भी अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने की चीन की कोशिश पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त दी है। अरिंदम बागची ने एक बयान में चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम बदलने के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, ‘हमने ऐसी रिपोर्ट देखी हैं।

भारत ने क्या कहा?

भारत ने कहा कि हम इसे स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और हमेशा रहेगा। बदले हुए नाम प्रदान करने का प्रयास करने से यह वास्तविकता नहीं बदलेगी। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह की कोशिश की है। चीन पहले भी अरुणाचल प्रदेश में इलाकों के नाम बदल चुका है।

Related post

जिन लोगों ने अभी तक नहीं भरा टैक्स उनको लग सकता है झटका, जाना पड सकता है जेल

जिन लोगों ने अभी तक नहीं भरा टैक्स उनको…

जिन लोगों की सैलरी टैक्सेबल है उनके लिए रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2023 थी। यानी कि टैक्स…
23 अगस्त बनेगा ऐतिहासिक दिन, भारत और रूस का चंद्रयान एक साथ पहुंचेगी चंद्र पर

23 अगस्त बनेगा ऐतिहासिक दिन, भारत और रूस का…

23 अगस्त 2023 यह तारीख मात्र भारत के लिए नहीं लेकिन दुनिया भर के देशों के लिए खास रहने वाली है।…
प्रोजेक्ट चीता को सफल करने का मिला उपाय, कम उम्र के चीते लाने की एक्सपर्ट्स ने दी सरकार को सलाह

प्रोजेक्ट चीता को सफल करने का मिला उपाय, कम…

मध्यप्रदेश के कूनो में मार्च महीने से अब तक कुल 9 चीतों की मौत होने से देश के प्रोजेक्ट चीता पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *