भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल से फिर शुरू, आज रात झारखंड में करेगी प्रवेश

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से फिर शुरू हुई। यह यात्रा आज देर रात हिरणपुर में झारखंड में प्रवेश करेगी। बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहा यह एक आंदोलन है जो 14 जनवरी 2024 को मणिपुर के थौबल से शुरू हुआ और 20 मार्च 2024 को पूर्व में मुंबई में समाप्त होगा। असम में इस यात्रा के दौरान हिंसक घटनाएं सामने आई थी। कांग्रेस ने बीजेपी पर इसका आरोप लगाया था।