भारतवंशी ने दुनिया में लहराया परचम, अजय बंगा बने वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष, 2 जून को संभालेंगे पद

अमेरिका में भारतीय मूल के कारोबारी नेता अजय बंगा को पांच साल के लिए विश्व बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया…

अमेरिका में भारतीय मूल के कारोबारी नेता अजय बंगा को पांच साल के लिए विश्व बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अमेरिका में भारतीय मूल के एक और नेता ने दुनिया में परचम लहराया है। विश्व बैंक के 25 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड ने बुधवार को अजय बंगा को पांच साल के लिए अध्यक्ष बनाए जाने को मंजूरी दे दी। वह 2 जून को पदभार ग्रहण करेंगे। विश्व बैंक के अध्यक्ष के रूप में अजय बंगा की नियुक्ति की घोषणा 23 फरवरी 2023 को की गई थी, जिसके लगभग 3 महीने बाद बंगा ने विश्व बैंक के अध्यक्ष का पद संभाला है।

Ajay Banga became the President of the World Bank
जो बिडेन ने बंगा के नाम का समर्थन किया

23 फरवरी 2023 को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी मंजूरी की मोहर लगा दी। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी।

कौन हैं अजय बंगा?

अजय बंगा मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ और अमेरिका में भारतीय मूल के बिजनेस लीडर हैं। प्रधानमंत्री मोदी से भी उनके करीबी रिश्ते हैं। 63 वर्षीय बंगा भारतीय-अमेरिकी हैं और वर्तमान में इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। वह नीदरलैंड स्थित निवेश होल्डिंग कंपनी एक्सोर के अध्यक्ष भी हैं। बंगा यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) के पूर्व अध्यक्ष हैं, जो भारत में निवेश करने वाली 300 से अधिक सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। बंगा का जन्म 10 नवंबर, 1959 को खड़की छावनी, पुणे में एक सिख परिवार में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। उनके पिता हरभजन सिंह बंगा एक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल हैं, जिन्होंने भारतीय सेना में सेवा की। बंगा को 2016 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Related post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई विमान से भरी उड़ान, ऐसा करनेवाली प्रतिभा पाटिल पहली महिला राष्ट्रपति बनीं थी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई विमान से भरी उड़ान,…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई फाइटर जेट से उड़ान भरी। इससे…
वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय बंगा कोरोना पॉजिटिव, आज होनी थी पीएम मोदी से मुलाकात

वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय बंगा…

वर्ल्ड बैंक के चेयरमैन पद के उम्मीदवार अजय बंगा आज यानी शुक्रवार को भारत पहुंच गए हैं। लेकिन नई दिल्ली में…
भारतवंशी ने दुनिया में परचम लहराया, मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा बने विश्व बैंक के अध्यक्ष

भारतवंशी ने दुनिया में परचम लहराया, मास्टरकार्ड के पूर्व…

भारतवंशी ने दुनिया में परचम लहराया, मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा बने विश्व बैंक के अध्यक्ष अमेरिका में भारतीय मूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *