हादसे में ग्लाइडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ग्लाइडर में सवार उसका पायलट और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
स्थानीय लोगों ने बताया- मानो भूकंप आया हो
स्थानीय लोगों कि मानें तो उन्होंने कहा कि घटना के समय भूकंप जैसा आवाज आया और पूरा क्षेत्र आवाज से कांप गया। इस हादसे में दो लोग घायल हुए, जिनको अस्पताल भिजवाया गया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में घर के लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल यात्री की पहचान पटना निवासी कुश सिंह (14) के रूप में हुई है, जो अपने मामा पवन सिंह के घर धनबाद आया था। इस दौरान वह ग्लाइडर का मजा ले रहा था।