दिल्ली में बाबा बागेश्वर धाम सरकार दरबार की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। चाणक्यपुरी इलाके में 130 गुणा 130 का विशाल मंडप लगाया जा रहा है। जर्मन तकनीक के इस पवेलियन में वीवीआईपी और आमंत्रित लोग बैठेंगे। फिर 1 लाख लोगों को अन्य मंडपों में ठहराने की व्यवस्था की जाएगी। बाबा बागेश्वर का चार फीट ऊंचा और तीन फीट चौड़ा भव्य सिंहासन तैयार किया जा रहा है। बाबा के दिव्य दरबार में 2 हजार से अधिक स्वयंसेवक सेवा करेंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष तैयारी की जा रही है।
दिल्ली में जर्मन तकनीक से पंडाल बनाया जाएगा
बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में व्यवस्थाओं की बात करें तो चाणक्यपुरी स्थित सेक्टर 6 के मैदान में मंडप सहित तैयारियां शुरू कर दी गई है। बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के दौरान जर्मन तकनीक से पंडाल बनाया जाएगा। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। पुलिस की मौजूदगी के साथ 500 बाउंसर भी अलर्ट पर रहेंगे। इतना ही नहीं कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए वीआईपी मेहमानों को अलग एंट्री दी जाएगी। वीआईपी मेहमानों को अस्पताल से एंट्री मिलेगी। इतना ही नहीं आसपास के चार प्लॉटों में पार्किंग व्यवस्था बनाई जाएगी। दर्शनार्थियों के लिए भी व्यवस्था की गई है। विद्यापीठ में दर्शनार्थियों के ठहरने की सुविधा बनाई गई है।