केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,016 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कल यानी बुधवार से एक दिन पहले 2,151 नए मामले सामने आए थे। दूसरी ओर, देश में दैनिक सकारात्मकता दर बढ़कर 2.73% हो गई। फिर से बढ़ते मामलों के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 13,509 हो गई, जो कुल मामलों का 0.03% है। रिकवरी रेट 98.78% है।
कितने मरीज ठीक हुए?
कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना से 6 मरीजों की मौत हुई है। मरने वाले 6 मरीजों में से 3 मरीज महाराष्ट्र और 2 दिल्ली के थे। जबकि एक मरीज हिमाचल प्रदेश का था। लगातार बढ़ते मामलों के बीच देश में पिछले 24 घंटे में 1,396 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,68,321 हो गई है।