राजनीति को दुश्मनी में बदल दिया
सनाउल्लाह ने एक इंटरव्यू में कहा, “इमरान खान मारे जाएंगे या हम मारे जाएंगे। क्योंकि इमरान इस देश की राजनीति को उस बिंदु पर ले गए हैं, जहां उनमें से केवल एक ही जीवित रह सकता है। उन्होंने कहा, “पीएमएलएन का पूरा वजूद दांव पर है और हिसाब बराबर करने के लिए हम इसके खिलाफ किसी भी हद तक जा सकते हैं। इमरान खान ने राजनीति को दुश्मनी में बदल दिया है। वह अब हमारे दुश्मन हैं और उनके साथ ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा।”
राणा सनाउल्लाह पर हत्या के प्रयास की साजिश
राणा सनाउल्लाह को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का करीबी सहयोगी माना जाता है। उन्होंने कहा कि इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने राजनयिक सर्कल में काफी आक्रोश पैदा किया है। इमरान खान ने पिछले साल नवंबर में पंजाब के वजीराबाद में एक रैली की थी। उस दौरान उन पर हुए अटैक के बाद उन्होंने राणा सनाउल्लाह का नाम लिया था। उन्होंने कहा था कि सनाउल्लाह ही उनकी हत्या के प्रयास के पीछे मुख्य साजिश कर रहे हैं।