राजस्थान में हीटवेव का जानलेवा सितम, तीन दिन में 15 लोगों की मौत

राजस्थान में तेज गर्मी अब जानलेवा साबित हो रही है। लू लगने से तीन दिन में 15 लोगों की मौत हुई है। बाड़मेर शहर में दोपहर में तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सीमा के निकट 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जैसलमेर, कोटा, जोधपुर, चूरू और फतेहपुर में 47 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।