महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बड़ी नक्सली मुठभेड़ हुई है जिसमें 12 नक्सली मारे गए हैं। वहीं सुरक्षाबलों के भी दो जवान घायल हुए हैं। उनका स्वास्थ्य अब स्थिर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार सी 60 कमांडो और नक्सलियों के बीच भारी गोलीबारी हुई और यह छह घंटे तक जारी रही। घटनास्थल से नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं।