फेसबुक की पेरेंट कंपनी META करेगी 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी

फेसबुक में कर्मचारियों की छंटनी का सिलसिला जारी है। फेसबुक की मूल कंपनी मेटा 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। इसके…

फेसबुक में कर्मचारियों की छंटनी का सिलसिला जारी है। फेसबुक की मूल कंपनी मेटा 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। इसके अलावा कंपनी में पांच हजार रिक्त पद भी भरे नहीं जाएंगे। इस प्रकार, मार्क जुकरबर्ग ने बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की है। खास बात यह है कि चार महीने पहले भी 11 हजार लोगों को कंपनी से निकाला गया था।

दुनिया की लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने एक बार फिर नौकरी के लिए बड़ा खतरा पैदा कर दिया है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने 10,000 और छंटनी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 5000 खुले पदों को भी नहीं भरा जाएगा। फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने 11,000 नौकरियों में कटौती के चार महीने बाद नए दौर की छंटनी की घोषणा की है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक लंबे पोस्ट में 10,000 नौकरियों में कटौती की घोषणा की है।

META

5000 खाली पद नहीं भरे जाएंगे

जुकरबर्ग ने यह भी खुलासा किया कि मेटा 5000 खाली जगह भी नहीं भरेगा। उन्होंने कहा कि विश्व की अर्थव्यवस्था बदल गई है। प्रतिस्पर्धी दबाव बढ़ गए हैं और हमारी वृद्धि काफी धीमी हो गई है। जुकरबर्ग ने अपने पोस्ट में लिखा, “हमने बजट को पीछे धकेल दिया है और अपने कर्मचारियों की 13% छंटनी करने का कठिन निर्णय लिया है।”

पहले 11,000 कर्मचारियों की छंटनी हुई थी

गौरतलब है कि फेसबुक ने दिसंबर 2022 में 11000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। फेसबुक ने चार महीने बाद एक बार फिर इतनी बड़ी संख्या में लोगों को हटाने की घोषणा की है। इसके साथ ही अब कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Related post

अब फेसबुक में ब्लू टिक के लिए अब देने होंगे पैसे, जुकरबर्ग ने बताया कैसे किया जाएगा अकाउंट वेरिफाइड

अब फेसबुक में ब्लू टिक के लिए अब देने…

अब फेसबुक में ब्लू टिक के लिए अब देने होंगे पैसे, जुकरबर्ग ने बताया कैसे किया जाएगा अकाउंट वेरिफाइड मार्क जुकरबर्ग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *