मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना को लेकर एयर इंडिया ने कहा कि दिल्ली से लंदन हीथ्रो जाने वाली फ्लाइट एक यात्री के अनियंत्रित व्यवहार के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली वापस आ गई। दोपहर में एक बार फिर विमान लंदन के लिए उड़ान भरेगा।
कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी ने कहा कि यात्री को चेतावनी दी गई थी लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। यात्री ने केबिन क्रू के दो सदस्यों को भी शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया। कंपनी ने कहा है कि वह घायल क्रू मेंबर की हर संभव मदद कर रही है। यात्रियों को हुई किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं और लंदन के लिए उड़ान का समय पुनर्निर्धारित किया गया है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. ‘पेशाब कांड’ भी चर्चित मामला था। अधिकांश घटनाएं देश से बाहर जाने वाली उड़ानों में भी देखी गई हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरलाइंस द्वारा कई कदम उठाए गए हैं।