निधन की खबर सोशल मीडिया के जरिए दी
बीते बुधवार को अशनीर ग्रोवर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पिता अशोक ग्रोवर के निधन की जानकारी साझा की। अशनीर ग्रोवर में अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पिता की तस्वीर को शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने बतौर कैप्शन में लिखा, ‘बाय पापा आपसे बेहद प्यार करता हूं। स्वर्ग में पापा जी, बड़ी मम्मी के साथ नाना जी और नानी जी का ख्याल रखिएगा। 28 मार्च 2023 यानी कि बीते मंगलवार को अशनीर के पिता का निधन हुआ था।
निधन की वजह की जानकारी नहीं
सोशल मीडिया पर अशनीर ग्रोवर की पिता की खबर जैसे ही मिली, सोशल मीडिया यूजर्स उनके पिता को श्रद्धांजलि देने लगे। इस शोक की घड़ी में लोगों ने अशनीर ग्रोवर को मजबूत रहने और सहानभूति जताते हुए अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज की। जबकि इस पोस्ट में अशनीर ने इस बात का जिक्र नहीं किया कि उनके पिता अशोक ग्रोवर का निधन किसके चलते हुआ।
शो में बेहद चर्चित पर्सनेलिटी थे अशनीर ग्रोवर
बता दें कि टीवी पर प्रसारित शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ में अगर किसी जज की सबसे ज्यादा तारीफों के पुल बांधे गए हैं तो इसमें अशनीर ग्रोवर का नाम शामिल है। जबकि ‘शार्क टैंक इंडिया’ के सीजन 2 में अशनीर ग्रोवर को एंट्री नहीं दी गई है।