‘कब तक कांग्रेस को दोष देते रहेंगे, नेहरू ने देश को बनाया’, प्रियंका गांधी का बीजेपी पर हमला

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने नैनीताल के रामनगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “कब तक कांग्रेस को दोष देते रहेंगे। पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस का राज नहीं है। 10 वर्षों से इनकी(भाजपा) पूर्ण सत्ता है। IIT, IIM और देश में AIIMS कहां से आए। अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1950 के बाद इन्हें नहीं बनाया होता तो क्या आज ये सब संभव था?”