मैथ्स ओलंपियाड 2024 में भारत ने जीते रिकॉर्ड 5 पदक, पीएम मोदी ने की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत के असाधारण प्रदर्शन पर बेहद खुशी और गर्व व्यक्त किया। भारत ने इस ओलम्पियाड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय दल ने चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता, जो देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। पीएम मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल कई युवाओं को प्रेरित करेगी बल्कि युवाओं के बीच गणित को और अधिक लोकप्रिय विषय बनाने में भी योगदान देगी।