किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के इन जिलों में 17 फरवरी तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवाएं

किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी बढ़ा दी है। अब हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट सेवा 17 फरवरी रात 12 बजे तक बंद रहेगी। इन जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा शामिल हैं। बता दें पहले 16 फरवरी तक ही इंटरनेट बंद किया गया था, अब किसान आंदोलन की स्थिति को देखते हुए हरियाणा सरकार ने ये फैसला लिया है।