जेपी नड्डा राज्यसभा में बने सदन के नेता, पीयूष गोयल की ली जगह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को सोमवार को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया। इस महीने की शुरुआत में, नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का पदभार संभाला था। उन्हें रसायन और उर्वरक मंत्रालय भी सौंपा गया था। सदन के नेता के रूप में नड्डा पीयूष गोयल की जगह लेंगे। केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, यह उम्मीद की जा रही थी कि जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हट जाएंगे, जो उन्होंने 2020 में वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लिया था। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि नड्डा बीजेपी प्रमुख के पद पर बने रहेंगे।