क्या है राहुल गांधी की मंशा: जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने विदेशी धरती पर देश का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ल्ड की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और देश में जी-20 की बैठकें हो रही हैं। वहीं राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं। मैं राहुल गांधी से इसके पीछे का उद्देश्य क्या है, ये जानना चाहता हूं।’
नड्डा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में किसी भी देश का दखल भारत की संप्रभुता पर हमला है। मैं यूरोप और अमेरिका को भारत के मामलों में दखल देने के लिए उकसाने के पीछे उनकी मंशा क्या है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जानना चाहता हूं। आपको इस बात के लिए माफी मांगनी होगी।
कांग्रेस पार्टी की देश में कोई नहीं सुनता
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर और किरण रिजिजू द्वारा पिछले तीन दिनों से राहुल गांधी के बयानों पर हमला करने के बाद अब जेपी नड्डा ने आज कांग्रेस नेता पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि राहुल गांधी, भारत लोकतंत्र का जन्मस्थान है। भारत की लोकतांत्रिक परंपरा को दुनिया की कोई ताकत नुकसान नहीं पहुंचा सकती। आज तक देश में आपकी पार्टी की कोई नहीं सुनता, जनता भी आप पर भरोसा नहीं करती।d