46.8 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में कानपुर रहा सबसे गर्म, प्रयागराज दूसरे स्थान पर

मौसम केंद्र लखनऊ के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में कानपुर सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, 45.4 डिग्री सेल्सियस पारा रहने से प्रयागराज दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी प्रदेश का तीसरा गर्म जिला रहा।