कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा भी सिर्फ 2 साल ही मुख्यमंत्री रह सके। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा और बसवराज बोमई को नया मुख्यमंत्री बनाया गया। कर्नाटक में 2018 के विधानसभा चुनाव में, 224 सीटों में से, कांग्रेस ने 38.14 वोट शेयर के साथ 80 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी ने 36.35 वोट शेयर के साथ 104 सीटें जीतीं। इसी के साथ जनता दल सेक्युलर के खाते में 18.3 फीसदी वोट शेयर के साथ 37 सीटें आई हैं।इस चुनाव में कांग्रेस को 42 और जेडीएस को 03 सीटों का नुकसान हुआ है. लेकिन बीजेपी को 64 सीटें मिलीं।
कर्नाटक में 5 साल में तीन सीएम बदले
कर्नाटक में पिछले 5 साल में सियासी तौर पर काफी उथल पुथल मची रही। 5 साल में तीन बार राज्य में सीएम बदले हैं। सबसे पहले कुमार स्वामी ने 23 मई 2018 को सीएम पद की शपथ ली। वे 23 जुलाई 2019 तक सीएम रहे। इसके बाद येदियुरप्पा 26 जुलाई 2019 से 28 जुलाई 2021 तक सीएम रहे। येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद 28 जुलाई 2021 को बसवराज मुख्यमंत्री बने। वे राज्य के मौजूद सीएम हैं। वहीं, कांग्रेस का दावा है कि कांग्रेस इस बार कर्नाटक में अपनी सरकार बनाएगी।