कोलकाता के लिए नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा रन बनाए। कोलकाता की बल्लेबाजी पारी की शुरुआत खराब रही। इसके बावजूद रिंकू और नीतीश ने खेल पर नियंत्रण किया और चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद के लिए 172 रनों का लक्ष्य उपयुक्त चुनौती मानी जा रही है।
हैदराबाद की पारी
हैदराबाद की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। हैदराबाद ने 54 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवाए। हालांकि बाद में कप्तान एडन मार्कराम और हेनरिक क्लासेन ने खेल संभाला और टीम को 100 रन के स्कोर के पार पहुंचाया। बाद के खिलाड़ियों ने धीरे-धीरे टीम को लक्ष्य की ओर बढ़ाया। हालांकि, हेनरिक क्लासेन 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। क्लासेन ने 20 गेंदों का सामना कर यह योगदान दिया। इस दौरान 3 छक्के और 1 चौका लगा।
सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा दोनों 37 रन के स्कोर तक पवेलियन लौट गए। अभिषेक ने 9 रन बनाए। जबकि मयंक अग्रवाल ने 11 गेंदों में 18 रन बनाए। अग्रवाल ने छोटी पारी के दौरान 1 छक्का और 2 चौके लगाए। राहुल त्रिपाठी ने 9 गेंदों में 20 रन बनाए। त्रिपाठी ने 1 छक्का और 3 चौके लगाए। हैरी ब्रुक शून्य पर लौटे। वह 4 गेंद खेलकर एक विकेट पर आउट हो गए।