लोकसभा चुनाव: सुबह 11 बजे तक 25.4 फीसदी मतदान, महाराष्ट्र में सबसे कम

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के तहत आज 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान किए जा रहे हैं। सुबह 11 बजे तक 25.4 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। 11 राज्यों में से महाराष्ट्र में सुबह 11 बजे तक सबसे कम 18.2 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 27.5 फीसदी मतदान किया गया था।