मालदीव की औरतें बहुत खूबसूरत होती हैं लेकिन सबसे अजीब बात यह है कि यहां के मछुआरे कई महीने तक समुद्री यात्रा पर चले जाते हैं और दूसरे द्वीप पर सैटल हो जाते हैं। यात्रा पर जाने से पहले वह पहली बीवी से तलाक ले लेते हैं ताकि वह अपनी जिंदगी खुलकर जिए। यह एक टेंपररी व्यवस्था है। इसमें लोग शादी करते हैं और यात्रा पर जाते समय तलाक ले लेते हैं। मोरक्को के यात्री इब्नबतूता ने तलाक का कारण पुरुषों की यात्रा को बताया। इसलिए मालदीन में सबसे ज्यादा तलाक होता है।
• सबसे ऊंचा है ग्राफ
हिंद महासागर में बसे छोटे से देश मालदीव में तलाक की दर आज भी सबसे ज्यादा है। ग्लोबल डिवोर्स स्टेटिस्टिक्स के मुताबिक मालदीव में हर एक हजार शादियों पर 5.52 तलाक होते हैं। यह आंकड़ा इतना ज्यादा है कि इसमें अमेरिका, कनाडा और मॉडर्न देश को भी पीछे छोड़ दिया है। आज भी मालदीव तलाक के मामले में सबसे आगे है।
• क्या कहता है डेटा
90 के दशक में मालदीव में शादियां और तलाक की दर ज्यादा थी। तब 1000 वयस्कों पर 34.4 लोग शादी करते थे। सेंसस डाटा भी यही कहना है कि 1977 में 30 साल की महिलाओं के तीन बार से ज्यादा तलाक हो चुके थे। जब तलाक वजह की पड़ताल की गई तो सोशल साइंटिस्ट्स ने पाया कि तलाक के एक कारण नहीं हैं, अनेक कारण है।