‘भारतीय सैनिक मालदीव में सादे कपड़ों में भी नहीं रहेगा मौजूद’, राष्ट्रपति मुइज्जू ने दिखाए तेवर

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने एक बार फिर भारत विरोधी तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके देश में 10 मई के बाद एक भी भारतीय सैन्य कर्मी मौजूद नहीं रहेगा। यहां तक कि सादे कपड़ों में भी नहीं। मीडिया में आई एक खबर में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। मुइज्जू ने अपने देश से भारतीय सैन्यकर्मियों के पहले समूह की वापसी के लिए 10 मार्च की समयसीमा तय की थी।