मार्च-अप्रैल महीने में सस्ते में करें पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा, भोजन एवं आवास निःशुल्क

मार्च-अप्रैल महीने में सस्ते में करें पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा, भोजन एवं आवास निःशुल्क नेपाल एक ऐसा पड़ोसी देश है,…

मार्च-अप्रैल महीने में सस्ते में करें पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा, भोजन एवं आवास निःशुल्क

नेपाल एक ऐसा पड़ोसी देश है, जहां हम अपने बजट में घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऐसे में IRCTC ने एक टूर प्लान बनाया है, जिसकी मदद से हम अपने कम बजट में नेपाल घूम सकते हैं। नेपाल पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल की सुंदर राजधानी काठमांडू में स्थित है, जो शिव भक्तों की आस्था का एक केंद्र है।

भारत से लाखों शिव भक्त हर साल नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं। आज तक अगर आप खर्चे की वजह से पशुपतिनाथ के दर्शन नहीं कर पाए हैं तो मार्च के महीने में आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आप सस्ते में परिवार के साथ नेपाल की टूर कर सकते हैं। तो आपके लिए IRCTC की ओर से एक स्पेशल नेपाल टूर प्लान शुरू किया गया है। IRCTC के इस पैकेज में आपको कम कीमत में कई सारी सुविधाएं मिलेंगी। आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं आप नेपाल की टूर।

नेपाल टूर डिटेल्स

IRCTC ने नेपाल टूर पैकेज की घोषणा की है। 30 मार्च को आप इस पैकेज के तहत काठमांडू के लिए दिल्ली से रवाना होंगे। छह दिन और पांच रात का यह पैकेज है। आप काठमांडू के साथ-साथ पोखरा भी घूम सकते हैं।

टूर पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं होंगी?

– इस पैकेज में आपको सुबह ब्रेकफास्ट से लेकर रात में डिनर तक मिलेगा।
– सभी जगह आने-जाने के लिए AC बस की सुविधा भी होगी।
– काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर, दरबार स्क्वेयर, स्वयंभूनाथ स्तूप जैसी जगहों का लाभ मिलेगा।
– रात को रुकने के लिए होटल की सुविधा।

कितना होगा खर्च?

इस टूर पर अकेले जाने पर 40 हजार रुपए खर्च होंगे। अगर 2 या 2 से अधिक लोगों के लिए आप बुकिंग करते हैं तो 31 हजार प्रति व्यक्ति खर्च होंगे। बच्चे के साथ होने पर 2400 से 3000 अलग से खर्च किरना पड़ेगा। इस बारे में अधिक जानकारी IRCTC की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *