ओडिशा में बीजू जनता दल के वर्चस्व को बीजेपी ने इस बार ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही नए मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी गई है। मोहन चरण माझी ओडिशा में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए हैं। केंदुझर सदर के विधायक मोहन चरण माझी को ओडिशा का नए सीएम होंगे। इनके अलावा ओडिशा में दो उपमुख्यमंत्री कनकवर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिडा नियुक्त किए जाएंगे।
