महाराष्ट्र में आ गया मानसून, दिल्ली कब तक होगी एंट्री; IMD ने दी ताजा जानकारी

अगले कुछ दिनों में मानसून पूरे भारत में आगे बढ़ेगा लेकिन अगले सप्ताह से कमजोर पड़ सकता है। अधिकारी ने आगे बताया कि पश्चिमी तट को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में कम बारिश होगी। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र में मानसून का आगमन हो चुका है। वहीं जून के अंत तक मासून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। पिछले साल 25 जून को दिल्ली में मानसून ने दस्तक दी थी।