रांची में बर्ड फ्लू फैलने के कारण 4,000 से अधिक पक्षी मारे गए

झारखंड की राजधानी रांची में बर्ड फ्लू फैलने के कारण 4,000 से अधिक पक्षी मारे गए हैं। उनको दफनाने का काम किया जा रहा है। डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया, “एक किलोमीटर की रेंज में जो भी मुर्गियां और अंडे पाए जाएंगे उन्हें डंप करवाया जा रहा है। किसानों को इसके बारे में जागरुक किया जा रहा है जब तक जांच नेगेटिव नहीं आ जाती है, तब तक मुर्गीपालन नहीं होगा”