मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, जानें कहां फिसल गए गौतम अडानी

मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स ने मंगलवार को घोषित 2023 अरबपतियों…

मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स ने मंगलवार को घोषित 2023 अरबपतियों की सूची में यह जानकारी दी है। अंबानी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी गौतम अडानी वैश्विक सूची में 24वें स्थान पर खिसक गए। अडानी 24 जनवरी को दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। उस वक्त उनकी संपत्ति 126 अरब डॉलर थी। अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के बाद उनकी किस्मत तेजी से गिरी। फोर्ब्स ने कहा कि अडानी की कुल संपत्ति अब 47.2 बिलियन डॉलर है, जिससे वह अंबानी के बाद दूसरे सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं।

Mukesh Ambani
मुकेश अंबानी दुनिया के 9वें सबसे अमीर शख्स

मुकेश अंबानी 83.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स ने कहा कि पिछले साल अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज 100 अरब डॉलर के राजस्व को पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। उनका कारोबार तेल, टेलीकॉम से लेकर रिटेल तक फैला हुआ है। मैक्वेरी रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज देश की पांचवीं सबसे बड़ी वित्तीय सेवा कंपनी बन सकती है। जेपी मॉर्गन ने एक नोट में कहा कि डिजिटल और रिटेल सेक्टर में रिलायंस की मजबूती से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को जबरदस्त फायदा होगा।

शिव नादर तीसरे सबसे अमीर भारतीय

फोर्ब्स के मुताबिक दुनिया के 25 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 2,100 अरब डॉलर है। 2022 में यह आंकड़ा 2,300 अरब डॉलर था। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के शीर्ष 25 सबसे अमीर लोगों में से दो-तिहाई लोगों की संपत्ति में पिछले साल गिरावट देखी गई। लिस्ट के मुताबिक, शिव नादर तीसरे सबसे अमीर भारतीय हैं। साइरस पूनावाला को देश के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में स्थान दिया गया है। स्टील दिग्गज लक्ष्मी मित्तल 5वें, ओपी जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल 6वें, सन फार्मा के दिलीप सांघवी 7वें और डीमार्ट के राधाकृष्ण दमानी 8वें स्थान पर हैं।

Related post

मुकेश अंबानी की कंपनी JioMart में 1000 कर्मचारियों की छंटनी, कंपनी ने बताई ये वजह

मुकेश अंबानी की कंपनी JioMart में 1000 कर्मचारियों की…

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेलर के ऑनलाइन और होलसेल शॉप जिओ मार्ट में बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की…
Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, आया सबसे सस्ता प्लान, जिसमें रोज मिलेगा 3GB डाटा

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, आया सबसे सस्ता प्लान,…

Jio अपनी यूजर्स की जरूरतों को समझता है और जिओ जानता है कि यूजर क्या चाहते हैं? यही वजह है कि…
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रिलायंस कर्मचारी को दिया 1500 करोड़ का घर गिफ्ट

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रिलायंस कर्मचारी को दिया 1500…

देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने लंबे समय तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *