इससे पहले, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज विवरांत शर्मा और मंयक अग्रवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली। निर्धारित 20 ओवर में हैदराबाद ने 5 विकेट खोकर 200 रन का स्कोर बनाया। रन का पीछा करने उतरी मुंबई ने भी शानदार शुरुआत की। इस बीच कप्तान रोहित शर्मा और कैमरून ग्रीन ने शानदार खेल दिखाया। एक बड़े लक्ष्य के खिलाफ ग्रीन ने 100 रनों की पारी खेली।
मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वानखेड़े में 201 रनों के विशाल लक्ष्य को चेज कर लिया। इसके साथ ही मुंबई ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। मुंबई को आज एक शानदार जीत की दरकार थी और उन्होंने यह कर दिखाया।
रोहित-ग्रीन की शानदार पारी
मुंबई इंडियंस ने रणनीतिक रूप से टॉस जीता और हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतारा। हैदराबाद को बड़ा टारगेट देने के बावजूद मुंबई ने शानदार खेल दिखाया। रोहित शर्मा और कैमरन ग्रीन ने शानदार खेल दिखाया। इन दोनों ने चौके-छक्के लगाकर हैदराबाद को परेशान किया। मुंबई ने जल्दी विकेट गंवाए। हालांकि, इसके बाद रोहित और ग्रीन की जोड़ी ने मुंबई को टॉक ऑफ द टाउन बना दिया। ईशान किशन 13 गेंदों पर 14 रन बनाकर लौटे। ईशान ने 1 छक्का और 1 चौका लगाया। वह तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने।
रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया। रोहित ने अहम पारी खेलते हुए 37 गेंदों में 56 रन बनाए। इस दौरान हिटमैन ने 1 छक्का और 8 चौके जड़े। कैमरून ग्रीन ने भी लाजवाब पारी खेली। रोहित और ग्रीन ने 65 गेंदों में 128 रनों की साझेदारी की।