यह मैच मुंबई इंडियंस के लिए काफी अहम था। मुंबई ने सीजन का अपना 9वां मैच खेला और पिछले 4 मैच जीते थे। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ में पैर जमाने के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत अहम थी। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने सीजन में 5 मैच जीतने और 10 अंक हासिल करने के बावजूद आगे बढ़ने के इरादे से जबरदस्त बल्लेबाजी का दम दिखाया।
सूर्या-इशान का एक तूफानी अर्धशतक
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर रन चेज करने का फैसला किया। लेकिन जब उन्होंने अपनी ही योजना पर अमल करना शुरू किया तो मुंबई को झटका लगा। रोहित शर्मा पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शून्य रन पर ऋषि धवन का शिकार हो गए। इसके बाद कैमरून ग्रीन 54 रन बनाकर आउट होकर लौटे। कैमरन ग्रीन ने 18 गेंदों पर 23 रन बनाए। ग्रीन ने 4 चौके लगाए।
ईशान किशन ने खेली शानदार पारी
ईशान ने मैच में अर्धशतक जमाया। ईशान ने 41 गेंदों में 75 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों पर 66 रन बनाए। सूर्या ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। सूर्या और ईशान किशन के बीच 116 रन की पार्टनरशिप हुई। दोनों के बीच 55 गेंदों में यह साझेदारी दर्ज की गई। इससे पहले ग्रीन और किशन के बीच 54 रन की साझेदारी दर्ज हुई थी। अंत में तिलक शर्मा ने 10 गेंदों में 3 छक्के लगाकर 23 रन बनाए। इस तरह 19वें ओवर में ही मुंबई को जीत मिल गई।