राष्ट्रीय राजधानी में टूटा न्यूनतम तापमान का 55 वर्ष का रिकार्ड जो 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से 1969 के बाद दिल्ली में किसी भी महीने की यह सबसे गर्म रात रही। इससे पहले 23 मई 1972 को 34.9 डिग्री दर्ज किया गया रात का तापमान। तापमान में वृद्धि और लू की वजह से एनसीआर के अस्पतालों में एक दिन में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
