टिकट की इतनी होगी कीमत
अंतरिक्ष पर्यटन का अर्थ है मनोरंजन के लिए अंतरिक्ष में भ्रमण करना। अंतरिक्ष यात्रा तीन प्रकार की होती है- उप-कक्षीय, कक्षीय और पृथ्वी की कक्षा से परे। यह काफी रोमांचक है। ज्यादातर मनोरंजक उद्देश्यों के लिए अंतरिक्ष में यात्रा की गतिविधियां संचालित होती है। ऐसी कई कंपनियां हैं, जो कमर्शियल स्पेसफ्लाइट पर काम कर रही है। इनमें से कुछ कंपनियां इस क्षेत्र में पहले ही कुछ महत्वपूर्ण कदम उठा चुकी है। लेकिन इन उड़ानों की कीमत बहुत अधिक है। सोमनाथ ने कहा, ‘टिकट की कीमत करीब छह करोड़ रुपए होगी। जो लोग यात्रा करेंगे, वे भी खुद को अंतरिक्ष यात्री कह सकेंगे।
2030 तक अंतरिक्ष की यात्रा कराएगा भारत
अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के अध्यक्ष ने कहा कि 2030 तक लोग एक नए अंतरिक्ष यात्रा मॉड्यूल का उपयोग करके अंतरिक्ष की यात्रा कर सकेंगे। इस मॉड्यूल पर लगभग 6 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसी साल फरवरी में कहा था कि इसरो सब-ऑर्बिटल स्पेस टूरिज्म मिशन पर काम कर रहा है। राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में उन्होंने कहा कि गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम है, जो मानव अंतरिक्ष मिशन को सफल बनाने में काम करेगा।