‘एक रेस का घोड़ा, एक शादी का घोड़ा’, गुजरात में राहुल गांधी ने सुनाई कहानी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में भाजपा को हराकर इंडिया गठबंधन ने लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व वाले राम मंदिर आंदोलन को हरा दिया है और विश्वास जताया कि अगले चुनाव में भगवा पार्टी का गुजरात में भी यही हश्र होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा ने चुनौती दी है। वह गुजरात में भगवा पार्टी और नरेंद्र मोदी को वैसे ही हरा देगी, जैसे वह अयोध्या में हार गई थी।