पाकिस्तान ने LOC पर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना हाई अलर्ट पर

पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार देर रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने उकसावे का ‘मुंहतोड़’ जवाब दिया। सूत्रों ने बताया कि कृष्णाघाटी में एक अग्रिम भारतीय चौकी पर सीमा पार से गोलीबारी की सूचना मिली, जिसके बाद नियंत्रण रेखा की रक्षा कर रहे सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।