जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बन रहा पंडाल गिरा, 25 लोग घायल; सामने आई ये अपडेट

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास एक पंडाल गिर गया, जिसमें 25 लोग घायल हो गए हैं। दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, “हमें तंबू गिरने के कारण 10-12 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। हमने 7-8 लोगों को वहां से बाहर निकाला, उन्हें मामूली चोटें आई थी। अब स्थिति काबू में है। यहां कोई शादी होनी थी जिसके लिए तंबू तैयार हो रहा था। इसके गिरने के कारण जांच के बाद स्पष्ट होंगे। सभी लोगों को बचाया जा चुका है।”