शालमली ने एक कन्नड़ गाने पर पियानो बजाया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो शालमली नाम की लड़की का है। वह कन्नड़ गाने पल्लवगला पल्लवियाली पर एक हाथ से पियानो बजाती नजर आईं है। उनकी प्यारी आवाज और प्यारी सी मुस्कान लोगों का दिल जीत रही है। उनकी पियानो की धुन लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है।
पीएम मोदी ने भी वीडियो शेयर किया
खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बच्ची के टैलेंट के मुरीद हो गए। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह वीडियो सभी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। असाधारण प्रतिभा और रचनात्मकता। शालमली को शुभकामनाएं। खास बात यह है कि शालमली एक हाथ से पियानो बजा रही हैं। उनकी असाधारण प्रतिभा को देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी जी-जान से तारीफ की है।
15 लाख व्यूज मिले
इस वीडियो को सबसे पहले ट्विटर यूजर @anantkkumar ने शेयर किया था। इसे अब तक 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस पर सैकड़ों यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में बैकग्राउंड में एक महिला को कन्नड़ गाना पल्लवगला पल्लवियाली गाते हुए देखा जा सकता है। लड़की अपनी धुन पर पियानो बजा रही है।