‘2024 के लोकसभा चुनाव में हुई पीएम मोदी की नैतिक हार’, मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम लगभग सामने आ चुका है और इस बार भी एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। वहीं इंडिया गठबंधन को काफी फायदा हुआ है। इससे गदगद होकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश था। इस बार उनकी नैतिक हार हुई है।