राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी
गौरतलब है कि द्रौपदी मुर्मू से पहले देश की 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी। प्रतिभा पाटिल फाइटर जेट सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। इस लिस्ट में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम भी शामिल हैं। ऐसा करने वाली प्रतिभा पाटिल देश की दूसरी राष्ट्रपति थीं। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल लगभग आधे घंटे के लिए पुणे में वायु सेना बेस लोहेगांव से उड़ान भरने के बाद सेना की वर्दी में एक टी-90 मुख्य युद्धक टैंक में सवार हुईं।
निर्मला सीतारमण ने 2018 में सुखोई में उड़ान भरी थी
साथ ही निर्मला सीतारमण ने 17 जनवरी 2018 को सुखोई 30MKI में उड़ान भरी थी, जब वह रक्षा मंत्री थीं। वह देश के सबसे उन्नत फाइटर जेट सुखोई को उड़ाने वाली पहली महिला बनीं। निर्मला सीतारमण ने जोधपुर एयरबेस से सुखोई 30 एमकेआई में 2100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 8 हजार मीटर से अधिक की उड़ान भरी। यह करीब 45 मिनट तक आसमान में रहा।