पुरुषों के लिए जन्म नियंत्रण की गोली: जानिए ढाई घंटे तक शुक्राणु को कैसे रोकें, वैज्ञानिकों की नई खोज

अब पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियां बनाने पर वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। वैज्ञानिक को इस क्षेत्र में बड़ी सफलता…

अब पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियां बनाने पर वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। वैज्ञानिक को इस क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल चुकी है। वैज्ञानिक ने एक ऐसी गोली बनाई है, जो चूहों पर निरीक्षण करने पर सफल रही है। अब इस एक्सपेरिमेंट को प्रीक्लिनिकल मॉडल में रिवाइज करना है। इसके सफल होने के बाद इसका इंसानों पर क्लिनिकल ट्रायल किया जाएगा।

पुरुषों के लिए जन्म नियंत्रण की गोलियां वैज्ञानिक विकसित कर रहे हैं। गौरतलब यह है कि जैसे महिलाओं के लिए जन्म नियंत्रण की गोलियां आती है, ठीक उसी प्रकार पुरुषों के लिए ऐसी ही गोलियां मिलने लगेगी। इसमें वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने एक गर्भनिरोधक दवा विकसित की है जो अस्थायी रूप से शुक्राणुओं को अपने रास्ते में प्रवेश करने से गर्भाधान को रोकती है।

अब तक सिर्फ एक ही विकल्प था

अमेरिका के वील कॉर्नेल मेडिसिन के एक शोधकर्ता ने कहा कि अब तक पुरुषों के लिए कंडोम ही एकमात्र गर्भनिरोधक विकल्प था। शोधकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान में पुरुषों के लिए विकसित की जा रही गर्भ निरोधक गोली पर शोध रोक दिया गया, क्योंकि इसके कई दुष्प्रभाव पाए गए हैं।

चूहों पर की गई रिसर्च

पुरुष जन्म नियंत्रण गोलियों पर इस अध्ययन के वरिष्ठ लेखक, लोनी लेविन और जोचेन बक की टीम ने पाया कि चूहों में आनुवंशिक रूप से एक महत्वपूर्ण सेलुलर सिग्नलिंग प्रोटीन की कमी थी, जिसे घुलनशील एडिनिल साइक्लेज कहा जाता है।

Related post

राहुल गांधी अब जा सकेंगे अमेरिका, दिल्ली कोर्ट ने दी तीन साल के लिए NOC… जानिए विस्तृत खबर

राहुल गांधी अब जा सकेंगे अमेरिका, दिल्ली कोर्ट ने…

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पासपोर्ट जारी करने के लिए एनओसी की मांग वाली याचिका…
अमेरिका में पढ़ाई अब महंगी होगी: भारतीय छात्रों को इतने डॉलर चुकाने होंगे, स्टूडेंट-टूरिस्ट वीजा फीस में बढ़ोतरी

अमेरिका में पढ़ाई अब महंगी होगी: भारतीय छात्रों को…

छात्रों को अब अमेरिका जाने के लिए पहले से ज्यादा फीस देनी होगी। बात यह है कि अमेरिका ने वीजा और…
अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने की कोशिश कर रहे 8 लोगों की मौत, इसमें 4 भारतीय शामिल

अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने की कोशिश कर…

कनाडा से अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश में 8 लोगों की मौत हो गई है। गौरतलब है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *