राजस्थान की नंदनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया 2023, अब मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में लेंगी हिस्सा

राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं मिस इंडिया…

राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं मिस इंडिया बनने के बाद नंदनी भारत को मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में रिप्रेजेंट करती नजर आएंगी। नंदिनी ने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। इनके आदर्श रतन जी टाटा हैं।

नंदिनी गुप्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रतन टाटा ने मानवता के लिए बहुत कुछ किया है और वे अपने प्रॉफिट का एक बड़ा हिस्सा दान में देते हैं। दुनियाभर के लाखों लोग रतन टाटा को पसंद करते हैं। इतने बड़े उद्योगपति होते हुए भी वो आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं। वहीं मनोरंजन की दुनिया से संबंध रखने वाली प्रियंका चोपड़ा से भी नंदिनी गुप्ता काफी प्रभावित है। देसी गर्ल को लेकर नंदिनी का कहना था कि प्रियंका इंडस्ट्री की ब्यूटी क्वीन हैं और उनकी सफलता से वो काफी प्रेरित होती है।

Nandani Gupta Miss India 2023
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में नंदिनी लेंगी हिस्सा

59वें मिस वर्ल्ड इंडिया ताज पर कब्जा जमाने के बाद अब वो भारत की मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में रिप्रेजेंट के रूप देखी जाएगी। बता दें इस कॉन्टेस्ट में दिल्ली की श्रेया पूजा फर्स्ट रनर-अप जबकि मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रैल लुवंग सेकंड रनर-अप रही। कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे जैसे कलाकारों ने इस कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति दी थी। नंदिनी सउदी अरब में आयोजित 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Related post

राजस्थान में बढ़ा संकट… सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

राजस्थान में बढ़ा संकट… सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान…

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बीच अब राजस्थान कांग्रेस के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। बात यह है कि…
मिग-21 फाइटर जेट राजस्थान के हनुमानगढ़ के एक घर पर क्रैश, दो महिलाएं समेत तीन की मौत, पायलट सुरक्षित

मिग-21 फाइटर जेट राजस्थान के हनुमानगढ़ के एक घर…

भारतीय वायु सेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान सोमवार को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कम से…
आखिर किस सवाल के जवाब ने पहुंचाया नंदिनी को मिस इंडिया के ताज तक, आप भी जानें

आखिर किस सवाल के जवाब ने पहुंचाया नंदिनी को…

राजस्थान की नंदिनी गुप्ता 59वीं मिस इंडिया बन गई हैं। इस कारण से नंदिनी गुप्ता के फैन्स बेहद खुश है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *