फैंस ने की वीडियो की तारीफ
आपको पता होगा कि दीपिका ने रामायण शो में माता सीता की भूमिका निभाई थी। वहीं इनके मुंह से हनुमान चालीसा सुनकर फैंस की खुशी का तो कोई ठिकाना ही नहीं रहा है। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। उनके फैंस अपने-अपने रिएक्शन देने लगे। एक फैंस ने लिखा ‘सीता मां के श्री मुख से हनुमान चालीसा वाह’। वहीं दूसरे का लिखना था, ‘आपके मुख से हनुमान चालीसा सुनके वाकई बेहद अच्छा लगा। इस बीच एक अन्य फैंस ने लिखा, ‘एक एक शब्द मोतियों के समान लग रहा था’। वहीं तमाम लोग उन्हें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते नजर आए।
इस शो से घर-घर में पहचान बनाई थी
दीपिका चिखलिया ने 80 के दशक के शो रामायण में माता सीता की भूमिका बखूबी रूप से निभाई थी। रामानंद सागर निर्देशित ये शो उस दौर में बेहद लोकप्रिय हुआ था। 1987 के दौरान ये शो टीवी पर प्रसारित होता था। उसमें माता सीता के रूप में दीपिका को देखकर लोग उन्हें असल में माता सीता के जैसे पूजने लगे थे। उस दौर में इस शो का क्रेज देखते ही बनता था। वहीं इतने सालों बाद भी लोग दीपिका को मां सीता के रूप में ही पहचानते हैं।
रामायण शो एक सभी कलाकारों को लोगो ने बेशुमार प्यार दिया। वहीं शो में राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। इसी शो से दीपिका और अरूण दोनों को बड़ी लोकप्रियता मिली थी। लोग इनको भगवान की तरह पूजने लगे थे।